संदेश

सी.एम.एस. छात्रों ने जीते 7 गोल्ड मेडल

चित्र
लखनऊ , 18 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के मेधावी छात्रों ने इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में 7 गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। गोल्ड मेडल अर्जित करने वाले छात्रों में संस्कृति मिश्रा, अथर्व शुक्ला, आस्था मिश्रा, वाची सिंह, रबनूर, राजशेखर अवस्थी एवं सैयद अहसान हैदर शामिल हैं। ओलम्पियाड का आयोजन साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली द्वारा किया गया। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में विभिन्न देशों के छात्रों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने गणित विषय अपने ज्ञान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 7 स्वर्ण पदक अर्जित किया, साथ ही अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा की बदौलत आने वाले समय में विश्व पटल पर देश का नाम रोशन करने का संकेत दिया है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्

सी.एम.एस. शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने जनमानस में जगाया मताधिकार का अलख

चित्र
लखनऊ , 17 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तीन हजार से अधिक शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस ऑडिटोरियम में आयोजित एक विशेष समारोह में लोकसभा चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करने का संकल्प लिया और बड़े ही जोरदार तरीके से जनमानस के बीच मताधिकार का अलख जगाया। इस समारोह के माध्यम से सी.एम.एस. शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के 62,000 से अधिक छात्रों के अभिभावकों व अन्य जनमानस को लोकतन्त्र के महापर्व में अधिकाधिक भागीदारी हेतु प्रेरित किया। आगामी 20 मई को लखनऊ में लोकसभा के चुनाव होने है, ऐसे में सी.एम.एस. अधिक से अधिक जनमानस को इस लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में सहभागिता हेतु प्रेरित करने के साथ ही छात्रों व युवा पीढ़ी को मतदान के महत्व से अवगत करा रहा है। इसी कड़ी में सी.एम.एस. के 62,000 छात्रों के अभिभावकों को व्हाट्सएप, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से मतदान के महत्व से अवगत कराकर अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने लखनऊ के प्रबुद्ध जनमानस से अपील की है कि स्वस्थ व शान्तिपूर्ण लोकतन्त्र हेतु बढ़चढ़क

समर कैम्प में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया छात्रों ने

चित्र
लखनऊ , 16 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा आयोजित किये जा रहे समर कैम्प में छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहाँ छात्र अपनी रूचि के अनुसार खेलकूद, गायन, वादन, नृत्य, चित्रकला, ताइक्वाण्डो, योगा, स्केटिंग, आर्ट एण्ड क्राफ्ट आदि विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा को निखारने में संलग्न रहे। समर कैम्प में छात्रों का उत्साह देखने लायक था और विभिन्न मनोरंजक शैक्षिक गतिविधियों के कारण सम्पूर्ण विद्यालय परिसर   में उत्साह व उमंग की लहर प्रवाहित हो रही थी। गर्मी की छुट्टियों के सर्वश्रेष्ठ सदुपयोग एवं छात्रों की सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने हेतु सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों में इन दिनों समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। समर कैम्प का उद्देश्य छात्रों की फिजिकल फिटनेस को बनाये रखना एवं मजेदार तौर-तरीकों से उनकी क्षमताओं को बढ़ाना है।  सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस का यह समर कैम्पस छात्रों के लिए अविस्मरणीय अवसर साबित हो रहा है, जहाँ वे शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही उनमें उच्च जीवन मूल्यों का भी विकास हो रहा है। जहाँ एक ओर, रोल स्केटिंग, ताइक्वाण्डो एवं योगा

सी.एम.एस. के 12 मेधावी छात्र ‘नैशनल इंस्टीटयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ़्ट) में चयनित

चित्र
लखनऊ , 15 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ के 12 छात्र इस वर्ष की नैशनल इंस्टीटयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ़्ट) की प्रवेश परीक्षा 2024 में चयनित हुए है व अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता नैशनल टेस्टिग एजन्सी (एन.टी.ए.) द्वारा आयोजित की जाती है व इसमंश देश के हजारों छात्र बैठते हैं। सी.एम.एस. के 12 चयनित छात्र इस प्रकार से हैं लघिमा पांडे, सृष्टि गौतम, श्लोका श्रीवास्तव, मानसी सक्सेना, रोशनी मूलचंदानी, मानसी वर्मा, अविशी यादव, साक्षी सक्सेना, आकृति सिंह, अरीबा अंसारी, तनीषा श्रीवास्तव, रिधिमा सिंह हैं। राष्ट्रीय  स्तर पर आयोजित ‘निफ़्ट’ प्रतियोगिता में उच्च अंक पाकर चयनित होने पर सी.एम.एस. मैनेजर प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस छात्रों को बधाई दी व इनके माता पिता और टीचर के प्रति आभार व्यक्त किया।   ‘निफ़्ट’ परीक्षा उतीर्ण करने पर छात्र बी.डेस, व बी.एफ.,टेक में प्रवेश पा सकता हैं। आज देश भर में नेशनल फैशन टेक्नोलॉजी के चैन्नई, गाँधीनगर, कोलकता, हैदराबाद, मुम्बई, बैंगलूरू इत्यादि में 16 संस्थान हैं। यहाँ पर फैशन डिजाइन, लैदर डिजाइन, टैक्सटाइल डिजाइन, फैशन कम्यून

उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रा को 80,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

चित्र
लखनऊ , 14 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा अंशिका सिंह को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना द्वारा 80,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। अंशिका को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. छात्रा ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने अंशिका की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है। प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने 5 गोल्ड मेडल समेत 14 पदकों पर जमाया कब्जा

चित्र
लखनऊ , 14 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने सी.आई.एस.सी.ई. जोनल ताइक्वाण्डो टूर्नामेन्ट में 5 गोल्ड मेडल, 6 सिल्वर मेडल एवं 3 ब्रंाज मेडल समेत कुल 14 पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का अभूतपूर्व परचम लहराया है। टूर्नामेन्ट का आयोजन काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। इस टूर्नामेन्ट में सभ्या सिंह, आराध्या पाण्डेय, आर्य राज सिंह, सुवन दुबे एवं अर्णव पठानिया ने गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है तो वहीं दूसरी ओर मदीहा खान, संध्या सिंह, प्रतिष्ठा पाण्डेय, ईशान खान, ललित साई तनुष नागामऊ एवं अमूल्य मिश्रा ने सिल्वर मेडल जीता है। इसके अलावा, आइजा अवाल, वनित जोशी एवं वीर प्रताप सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस ताइक्वाण्डो टूर्नामेन्ट में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों की छात्र टीमों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते सर्वाधिक पदक अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्त

लॉन टेनिस में सी.एम.एस. छात्रा अरुंधति को डबल्स खिताब

चित्र
लखनऊ , 13 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के कक्षा-10 की प्रतिभाशाली छात्रा अरूंधति सिंह डागुर ने प्रयागराज में आयोजित अण्डर-18 नेशनल लॉन टेनिस चैम्पियनशिप के अन्तर्गत डबल्स प्रतियोगिता में विजेता ट्राफी जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। अरुंधति ने यह डबल्स खिताब बिहार की हर्षिका सिंह के साथ जीता है। चैम्पियनशिप का आयोजन डायरेक्टोरेट ऑफ स्पोर्टस, यूपी एवं उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस उदीयमान टेनिस खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस चैम्पियनशिप में देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अरुंधति ने अपने दमखम व अभूतपूर्व खेल प्रतिभा की बदौलत डबल्स खिताब जीतकर साबित कर दिया कि सी.एम.एस. की यह छात्रा आने वाले समय में देश का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन करने को संकल्पित है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय